What is Cyber Kidnapping in Hindi: आज तकरीबन हर शख्स के पास मोबाइल फोन है और वह इंटरनेट का यूज करता है। जैसे-जैसे इंटरनेट का यूज बढ़ रहा है, वैसे-वैसे साइबर फ्राड के मामले भी बढ़ रहे हैं। कई लोग इसका शिकार हो रहे हैं। साइबर जालसाज लोगों को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वे फ्राड के नए-नए तरीके खोज निकालते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है, जहां 17 साल का एक छात्र साइबर किडनैपिंग का शिकार हो जाता है।
छात्र के साइबर किडनैपिंग का शिकार होने के बाद उसके माता-पिता से 80 हजार डॉलर यानी करीब 66 लाख रुपये वसूले गए। बाद में पता चला कि वह सुरक्षित है, लेकिन जंगल में एक तंबू में डरा और सहमा हुआ है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा के माता-पिता ने 28 दिसंबर को उसके लापता होने की जानकारी दी। उन्होंने उसके स्कूल के अध्यापकों के सामने भी अपहरण और फिरौती की मांग के बारे में चिंता व्यक्त की। आइए, जानते हैं साइबर किडनैपिंग क्या है और इससे कैसे बचें…
क्या है साइबर किडनैपिंग?
साइबर किडनैपिंग में अटैकर किसी तरह आपके कंप्यूटर सिस्टम या डेटा तक पहुंचता और फिर आपकी निजी जानकारियों को चोरी कर लेता है। इसके बाद वह उन्हें आपको देने के लिए फिरौती की रकम की मांग करता है। यह डिजिटल फील्ड में की जाने वाली जबरन वसूली है।
यह भी पढ़ें: Explainer: Smishing Scam क्या है, जिसे लेकर भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट; कैसे रहेंगे इससे सुरक्षित?
साइबर किडनैपिंग में लोगों को ऑनलाइन कम्यूनिकेशन के जरिए धोखा दिया जाता है। उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि उनका कोई परिजन या मित्र खतरे में है या उसका अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद उनकी रिहाई के लिए फिरौती की मांग की जाती है।
साइबर किडनैपिंग से कैसे बचें?
- ऐसे संदेशों पर पर विश्वास न करें, जिसे लेकर आपके मन में संदेह हो।
- संदेश भेजने वाले व्यक्ति के बारे में पता करें। यदि वह आपका जानने वाला है तो भी पूरी तरह कन्फर्म कर लीजिए।
- अपनी निजी जानकारी किसी को भी शेयर न करें।
- अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं तो गोपनीयता सेंटिंग्स का यूज करें, जिससे आप यह नियंत्रित कर पाएंगे कि आपकी पोस्ट को कौन देख सकता है कौन नहीं।
- साइबर किडनैपिंग का शिकार होने पर साइबर सुरक्षा पेशेवरों से संपर्क करें।
- अपने आप को देश-दुनिया में हो रही घटनाओं से अपडेट रखिए।
- साइबर किडनैपिंग के बारे में अपने परिजनों और दोस्तों को बताएं।
- अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप में मजबूत पासवर्ड बनाएं और सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें।
- यदि आपको कोई धमकी भरे या संदिग्ध संदेश मिलते हैं तो संबंधित अधिकारियो को इसके बारे में सूचित करें।
यह भी पढ़ें: Woman Kidnapping Video: चार बदमाशों ने महिला को किडनैप करने की कोशिश की, फिर ऐसे भागे बदमाश
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
17 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines