Chhangur Baba Red Diary: इन दिनों चर्चित छांगुर बाबा के एक ठिकाने से यूपी एटीएस ने लाल डायरी बरामद की है। यह डायरी बरामद होने के बाद कई नेताओं और नौकरशाहों की रातों की नींद हराम हो गई है। बताया जा रहा कि डायरी में बाबा ने कई कारनामों का हिसाब लिख रखा है। इसमें नेताओं से मिली फंडिंग और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में एक आईपीएस अधिकारी को चुनाव लड़ाने की बात लिखी है।
यह भी पढ़ें: अवैध धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा का हवाला से मिला कनेक्शन, विदेशी करेंसी में करता था लेन-देन
अधिकारियों ने नाम आए हैं सामने
छांगुर बाबा सालों से अपने काले धंधे चला है। इनमें मदद करने वाले लोगों में 4 अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इसमें एसटीएफ की जांच में 2019 से 2024 के बीच बलरामपुर में तैनात रहे एक एडीएम, दो सीओ और एक इंस्पेक्टर का शामिल है। इनपर कार्रवाई हो सकती है।=UP
क्यों आया पूर्व आईपीएस का नाम
जानकारी के अनुसार, एटीएस ने नीतू उर्फ नसरीन के कमरे से लाल डायरी बरामद की थी। इसमें कई राजनेताओं के भी नाम मिले हैं। बाबा ने पिछले विधानसभा चुनाव में उन नेताओं को बड़ी फंडिंग की थी। यहां तक कि बाबा ने एक प्रत्याशी 90 लाख रूपये तक दिए। लेकिन किन्हीं कारणों से वह चुनाव हार गया। इसके बाद बाबा ने विधानसभा चुनाव 2027 में उतरौला के एक आईपीएस अधिकारी को उतारने की तैयारी में था।
कौन है छांगुर बाबा, क्या हैं आरोप?
छांगुर बाबा का असल नाम जमालुद्दीन है। वह मूल रुप से यूपी के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। इस जिले की सीमा पड़ोसी देश नेपाल से लगी है। बताया जा रहा है कि जमालुद्दीन ने अंगूठियां और ताबीज बेचकर जीवनयापन शुरू किया था। इसके बाद महज कुछ ही सालों में वह करोड़ों की संपत्ति बनाने में सफल हो गया। छांगुर बाबा पर धर्मांतरण, विदेशी फंड़िंग जैसे आरोप हैं। एटीएस और इडी मामले में जांच कर रही है।
ईडी कर रही है छापेमारी
छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गत गुरुवार को छापेमारी की। ED ने मुंबई में 2 और यूपी के बलरामपुर में 14 ठिकानों को छापेमारी की। हवाला का पैसा, विदेशी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में छापेमारी चल रही है। इसके अलावा मुंबई के बांद्रा में शहजाद शेख नामक व्यक्ति से 2 करोड़ के लेन-देन को लेकर पूछताछ चल रही है। यह पैसा नवीन ने शहजाद को दिया था। नवीन भी छांगुर बाबा का करीबी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: छांगुर बाबा का भतीजा सोहराब गिरफ्तार, आजमगढ़ में धर्मांतरण कराने का आरोप
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
34 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
48 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines