पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सोमवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां ढोलाहाट इलाके में एक भीषण विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। जिस घर में यह हादसा हुआ है, वहां पटाखे बनाने का काम होता है, पटाखों की आग सिलेंडर तक पहुंची इसके बाद जोरदार धमाका हुआ, इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः IFS ऑफिसर से उपराष्ट्रपति बनने तक, मोहम्मद हामिद अंसारी ने क्यों ठुकराया था पद्म विभूषण?
शुरुआती जानकारी के अनुसार सुंदरबन के ढोलाहाट इलाके में हुआ। यहां परिवार कई सालों से पटाखा बनाने का काम कर रहा था। घर में कुल 11 लोग रहते थे। अभी चार लोग लापता हैं। धमाके की वजह से घर में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली इस दौरान बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा घर ही ढह गया। आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी मच गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस ने क्या बताया?
घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि ढोलाहाट इलाके में एक ही परिवार के लोग घर में पटाखा बनाने का काम करते थे। इस दौरान वहां पटाखों में आग लग गई। इससे घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए।
ये भी पढ़ेंः कश्मीर को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी 19 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
7 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
8 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
9 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
10 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
13 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
14 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
17 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
17 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines