West Bengal South 24 Paraganas News : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ता को निशाना बनाया। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। गुंडों ने महिलाओं के पेट में लात मारी और एक बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ दिया। इसे लेकर बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर टीएमसी पर हमला बोला है।
यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले स्थित कैनिंग द्वितीय ब्लॉक के माथेरदिघी ग्राम पंचायत क्षेत्र में घटी है। यह इलाका जिबंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता बापन मंडल के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला किया।
यह भी पढ़ें : सुवेंदु अधिकारी समेत 4 भाजपा विधायक निलंबित, पश्चिम बंगाल विधानसभा में क्यों मचा बवाल?
एक बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ा
उन्होंने आगे कहा कि साओकत मोल्ला से जुड़े इन असामाजिक तत्वों ने घर की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। उनके पेट में लात मारी और एक बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ दिया। असामाजिक तत्वों ने घर के शिशु को भी नहीं बख्शा। मारपीट में घायल लोगों को इलाज के लिए कैनिंग अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें : किसिंग डे सेलिब्रेट करने आई गर्लफ्रेंड को दोस्तों समेत नोचा, वारदात पर बंगाल BJP भड़की
सुवेंदु अधिकारी ने शेयर किया Video
सुवेंदु अधिकारी ने मारपीट का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में लाठी-डंडे लेकर लोग दिखाई दे रहे हैं, जो महिलाओं को पीट रहे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में एक बड़ा पत्थर भी दिख रहा है। महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
38 mins ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 hr ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
4 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
5 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines