Sandeshkhali Violence : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंसा के बाद बवाल और हंगामा जारी है। ये संदेशखाली वही गांव है, जहां पिछले दिनों टीएमसी कार्यकर्ताओं और महिलाओं के बीच जमकर झड़प हुई थी। महिलाएं सड़क पर उतकर जमकर प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच संदेशखाली की महिला ने टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आपबीती सुनाई है।
संदेशखाली की एक पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब महिलाएं रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने जाती हैं तो उसने ही बलात्कार साबित करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट मांगी जाती है। ऐसे में गांव की पीड़ित महिलाएं कैसे कह सकती हैं कि उनके साथ बलात्कार हुआ है? हालांकि, मेरे साथ ऐसे नहीं हुआ है, लेकिन गांव की अन्य औरतों के साथ रेप हुआ है।
यह भी पढ़ें : संदेशखाली मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी को घेरा, बोलीं- हिंदू महिलाओं को उठा रहे टीएमसी के गुंडे
संदेशखाली की महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित
पीड़ित महिलाएं टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी मांग कर रही हैं। पीड़िता का कहना है कि यहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें घर से निकलने में डर लगता है। पुलिस भी हमारी मदद नहीं करती है, इसलिए गांव की महिलाएं सामने आकर अपनी आपबीती नहीं बता पा रही हैं।
भाजपा नेता हुए घायल
महिलाओं के साथ हुई हिंसा के विरोध में भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अपने कार्यकर्ताओं के साथ संदेशखाली पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें भाजपा नेता सुकांत मजूमदार घायल हो गए। भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी थी।
यह भी पढ़ें : West Bengal News : मालदा पहुंचे केंद्रीय मंत्री, नाराज लोगों ने ऐसे जताया विरोध
ममता सरकार ने गठित की जांच टीम
ममता सरकार ने संदेशखाली की महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर 10 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। एक महिला आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में पूरे मामले की जांच होगी। टीम संदेशखाली गांव जाएगी और महिलाओं से बातचीत करेगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों संदेशखाली में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर हमला हुआ था।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines