West Bengal: पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम हिंसा के आरोपी ललन शेख की हिरासत में मौत मामले में प्राथमिकी में दर्ज की है। प्राथमिकी में सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों को नामजद किया गया है।
ललन शेख रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख और अन्य की हत्या करने वाले बम हमले का मुख्य आरोपी है।सोमवार को ललन शेख सीबीआई हिरासत में मृत पाया गया था।
प्राथमिकी में सीबीआई के सात अधिकारियों के नाम
प्राथमिकी में सीबीआई के सात अधिकारियों के नाम हैं, जिनमें सीबीआई के डीआईजी, सीबीआई के एसपी शामिल हैं।प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों में से एक पशु तस्करी मामले का जांच अधिकारी भी शामिल है।
ललन शेख की पत्नी रेशमा बीबी ने मंगलवार को रामपुरहाट पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि सीबीआई अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया के तहत बोगतुई गांव आने के दौरान उनके पति को मारने की धमकी दी थी।
बता दें कि सोमवार शाम बीरभूम में सीबीआई कैंप के शौचालय के अंदर ललन शेख फंदे से लटका हुआ पाया गया था। ललन शेख बोगतुई नरसंहार का मुख्य आरोपी था। मार्च 2022 में बीरभूम में हुए इस नरसंहार में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines