West Bengal Panchayat Election Result 2023 Live: पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। दोपहर ढाई बजे तक टीएमसी ने 8232, भाजपा ने 1714, कांग्रेस ने 362 सीटों पर कब्जा कर लिया है। टीएमसी 2712, भाजपा 734 और कांग्रेस 215 सीटों पर आगे चल रही है।
बता दें कि वोटिंग के दौरान हुई हिंसा प्रभावित 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों पर रविवार को भी वोटिंग हुई थी। पंचायत चुनाव में हुई हिंसा में करीब 37 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 18 लोगों की मौत शनिवार को मतदान वाले दिन हुई थी।
पिछले महीने की शुरुआत में पंचायत चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से राज्य भर में अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच ‘राजनीतिक झड़प’ हुई थीं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को 61,000 से अधिक बूथों पर 80.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। कई स्थानों पर मतपेटी लूटे जाने, आग के हवाले किए जाने और मतपेटियों को तालाबों में फेंके जाने की भी खबरें आईं थीं। हिंसा की घटनाओं के बाद 19 जिलों के 696 बूथों पर रविवार को दोबारा मतदान कराना पड़ा था। लाइव अपडेट के लिए न्यूज24 के साथ बने रहें।
West Bengal Panchayat Election Result 2023 Live Updates…
- मालदा के सोवानगर ग्राम पंचायत में एक मतगणना केंद्र पर उस समय हंगामा मच गया जब एक उम्मीदवार के पति ने कथित तौर पर यहां से मतपेटी लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
- पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में एक मतगणना केंद्र के बाहर देशी बम फटे।
- पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक और महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में लोगों की हत्याएं हुईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि चुनाव शांतिपूर्ण होगा। राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर उन्होंने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
- अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में गोलीबारी और बमबाजी की घटनाएं हुई थी, फर्जी मतदान भी हुए थे, इसलिए हमें इस चुनाव से कोई उम्मीद नहीं है। इनपुट हैं कि कुछ मतगणना केंद्रों पर भाजपा के मतगणना एजेंटों को अनुमति नहीं दी जा रही है।
- शुरुआती रुझानों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस अधिकांश ग्राम पंचायत और जिला परिषद सीटों पर आगे चल रही है।
- पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की लगभग 74,000 सीटों पर वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई।
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि उन “कंट्रोल रूम लॉर्ड्स” के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो राजनीतिक नियंत्रण कक्ष में बैठते हैं और चुनाव परिणाम वाले दिन मैदान पर गुंडों को मार्गदर्शन या रिमोट कंट्रोल करते हैं।
- राज्यपाल ने कहा कि निश्चित रूप से बहुत कड़ी कार्रवाई होगी क्योंकि यह हिंसा नई पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रही है। हम बंगाल को नई पीढ़ी के रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाएंगे।
पूरे बंगाल में 339 काउंटिंग सेंटर पर मतगणना जारी
पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की लगभग 74,000 सीटों पर वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। 22 जिलों में लगभग 339 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
वोटों की गिनती 6 चरणों में होगी
एक अधिकारी के मुताबिक, वोटों की गिनती छह चरणों में की जाएगी। ग्राम पंचायतों के मतपत्रों की गिनती पहले की जाएगी, उसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद के वोटों की गिनती की जाएगी। देर रात तक गिनती चलने की उम्मीद है।
बता दें कि 2018 के ग्रामीण चुनावों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 90 प्रतिशत पंचायत सीटें और सभी 22 जिला परिषदें जीतीं थीं।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
5 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
8 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
8 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
9 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
10 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
11 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
13 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
14 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines