IPS officer allegedly called Khalistani in West Bengal: वेस्ट बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सिख आईपीएस को कथित रूप से खालिस्तानी कहने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो खुद राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने X पर शेयर किया है। मुख्यमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हम राज्य में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्व हैं।
कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सीएम ने आगे लिखा की राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, संदेशखाली मामले ने पहले से ही राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। अब बीजेपी कार्यकर्ता और सिख आईपीएस के बीच का यह वीडियो सत्ता पक्ष को विपक्ष पर वार करने का नया मौका दे रहा है। सीएम ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी सोचती है कि पगड़ी पहनने वाला हर व्यक्ति खालिस्तानी है।
सिखों का बलिदान भुला नहीं सकते
सीएम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सिख भाइयों और बहनों ने देश के सम्मान के लिए काम किया है, हम उसे नहीं भूल सकते। उनका कहना था कि सिख भाइयों और बहनों के दिल दुखाने वाले इस घटना की वह निंदा करती हैं। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से वेस्ट बंगाल में संदेशखाली मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। यहां संदेशखाली इलाके में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर उनकी जमीन हड़पने और उनके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। सत्ता पक्ष और विपक्ष इस मामले में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने मामले में जांच करने की बात कही है। वहीं, बीजेपी ने मामले में पुलिस व प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने की मिली इजाजत, लेकिन कोर्ट ने रखी यह शर्त
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines