Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के पहले एक बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम ममता का यह ऐलान खासतौर पर बिजनेसमैन और महिलाओं के लिए है। सरकार ने हर जिले में एक शॉपिंग मॉल बनाने का ऐलान किया है, जिसके लिए जमीन केवल 1 रुपये में दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए भी ममता सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं। मुख्यमंत्री ने ये ऐलान अलीपुर में शिल्पान (चर्म एवं कुटीर उद्योग केंद्र) के उद्घाटन के प्रोग्राम में किया है।
ममता सरकार का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो ऐलान किया है, उसके हिसाब से मॉल के लिए केवल एक रुपये में जमीन खरीदी जा सकती है। उन्होंने ये ऐलान राज्य के विकास को नई दिशा देने के लिए किया है। अलीपुर में शिल्पान (चर्म एवं कुटीर उद्योग केंद्र) के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘जिले के हेडकार्टर में शॉपिंग मॉल बनाएंगे। उसके लिए जमीन हम एक रुपये में देंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘आप चाहे जैसे भी बनाएं, जो भी बनाएं, 8 मंजिला, हमें फर्क नहीं पड़ता।’
ये भी पढ़ें: ‘BJP सांप्रदायिक भेदभाव को बढ़ावा न दे’, सुवेंदु अधिकारी के बयान पर तृणमूल कांग्रेस का पलटवार
सरकार ने क्या रखी शर्तें?
सीएम ममता ने अपनी योजना के लिए कुछ शर्तें भी बताईं। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘जो भी बिल्डर या संस्था मॉल बनाएगी, उसे मॉल में दो मंजिल राज्य सरकार के लिए आरक्षित करना होगा। साथ ही दो फ्लोर महिला स्वयं-सहायता समूहों के लिए छोड़ने होंगे, ताकि वे अपना हैंडीक्राफ्ट, प्रोडक्ट और स्थानीय सामान बेच सकें।’ सीएम ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कहा कि ‘मेरे स्वनिर्भर महिला समूहों के लिए वो दो फ्लोर चाहिए, बाकी जगह पर आप सिनेमा हॉल बनाइए, कैफे खोलिए, जो मन हो वो कीजिए।’
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 अप्रैल-मार्च के महीने में किए जाएंगे। यहां पर 294 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच टक्कर है।
ये भी पढ़ें: क्या होती है जल एंबुलेंस? घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कैसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
10 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines