West Bengal News : पश्चिम बंगाल में होली के दिन असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बीरभूम जिले में दो गुट आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प हुई। इस पर प्रशासन ने 17 मार्च तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इस बीच बीजेपी की आईटी विंग के प्रमुख अमित मालवीय ने होली के त्योहार पर पुरबा मेदिनीपुर में हिंदुओं पर हुए हमले के वीडियो शेयर किए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर दो वीडियो साझा किए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने के लिए आपको जॉय बांग्ला और अल्लाह हू अकबर कहना होगा। यह उत्तर प्रदेश नहीं है- होली के दिन तमलुक में हिंदुओं के उत्पीड़न की चौंकाने वाली कहानी। पुरबा मेदिनीपुर के तमलुक स्थित निमतला इलाके में मुस्लिम युवक रोजाना महिलाओं को परेशान कर रहे हैं, छेड़खानी से लेकर अनुचित व्यवहार तक जबकि प्रशासन सब कुछ देखने के बावजूद चुप है।
यह भी पढ़ें : West Bengal: होली मनाने पर लगी रोक तो BJP महिला विधायक ने निकाली विशाल शोभायात्रा
विरोध करने पर हिंदू युवक को पीटा : अमित मालवीय
अमित मालवीय ने आगे कहा कि होली के दिन जब कुछ हिंदू युवकों ने इस उत्पीड़न का विरोध किया तो उनसे पूछा गया कि क्या आप हिंदू हैं? जब उनमें से एक ने जवाब दिया कि हां तो उसे बेरहमी से पीटा गया और अब वह अस्पताल में भर्ती है। बाद में जब एक हिंदू व्यक्ति ने हमले का विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस आरोपियों के खिलाफ नहीं कर रही कार्रवाई : BJP नेता
BJP नेता ने कहा कि एक महिला ने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की इन भयावह घटनाओं के बारे में खुलकर बतया। अराजकता को देखने के लिए वीडियो देखें- सड़कों पर भीड़ दौड़ रही है, बसों और ट्रकों को रोका जा रहा है और तोड़फोड़ की जा रही है, पुलिस की गाड़ियां खड़ी हैं, लेकिन कुछ नहीं कर रही हैं। यहां तक कि स्वतंत्रता सेनानी और शहीद मातंगिनी हाजरा की प्रतिमा को भी इस्लामवादियों ने पैरों तले रौंदकर अपवित्र कर दिया।
यह भी पढ़ें : ‘पश्चिम बंगाल को दूसरा बांग्लादेश नहीं बनने देंगे…’, होली पर बीजेपी का CM ममता पर निशाना
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
22 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines