West Bengal Factory Explosion: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में मंगलवार (16 मई) को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में जांच एजेंसी सीआईडी ने बड़ी कार्रावई की है। पुलिस ने मामले में आरोपी 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में पहले सात लोगों की मौत हुई थी, बाद में मृतकों की संख्या बढ़ कर नौ हो गई है।
और पढ़िए – जल्लीकट्टू के खिलाफ याचिकाओं को SC ने किया खारिज, कहा- ये तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है
घायल आरोपी कटक में करा रहा था इलाज
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूर्वी मिदनापुर जिले में स्थित एगरा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में सीआईडी ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। एजेंसी की ओर से कहा गया है कि आरोपी भानु बाग वर्तमान में कटक में रह कर अपना इलाज करा रहा था। उसके साथ उसके बेटे और भतीजे को इस मामले में दबोचा गया है।
16 मई को हुआ था धमाका, कई गंभीर घायल
जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री में 16 मई को जोरदार ब्लास्ट हुआ था। हादसे में पहले मरने वालों की संख्या सात थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इनमें से दो और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया है कि धमाका इतना जोरदार था कि इमारत की छत तक उड़ गई थी। सीएम ममता बनर्जी ने घटना की जांच के आदेश दिए थे।।
भाजपा ने साधा था ममता सरकार पर निशाना
दर्दनाक हादसे के बाद बंगाल में भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल की ममता सरकार को घेरा था। अग्निमित्रा ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में उद्योग की बात करें तो हर जगह बम कारखाने हैं, क्योंकि हर बार ब्लास्ट होता है तो पता चलता है कि पटाखों के कारखाने में ब्लास्ट हुआ, लेकिन जब जांच होती है तो पता चलता है कि वह बम बनाने की कोई फैक्ट्री थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
39 mins agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
2 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
12 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
15 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
15 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
18 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
20 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
20 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
22 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines