हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विस्फोट से दहला कोलकाता, जांच के दौरान फटा संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

West Bengal Explosion : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को धमाका हो गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग फट गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इस विस्फोट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Kolkata blast incident (File Photo)

Explosion in kolkata : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। विस्फोट से कोलकाता दहल गया, जिससे हड़कंप मच गया। एक संदिग्ध बैग की जांच के दौरान यह धमाका हुआ, जिसमें एक शख्स घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल को एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि करीब दोपहर 1.45 बजे ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच एक संदिग्ध बैग की सूचना मिली। जांच के दौरान अचानक से संदिग्ध बैग में धमाका हो गया, जिसमें कचरा बीनने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया। शख्स की दाहिनी कलाई पर चोट लगी है। घायल को एनआरएस में ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘9 दिन में 100 घंटे पूछताछ, फिर पॉलीग्राफ टेस्ट’, कोलकाता कांड में फंसे पूर्व प्रिंसिपल, CBI ने लिया ये एक्शन

संदिग्ध बैग रखने वाले के बारे में पता लगा रही पुलिस

बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को बुलाया गया। बीडीडीएस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध बैग के आसपास जांच कर रही है। कुछ समय के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि यह संदिग्ध बैग कहां से आया और किसने रखा।

यह भी पढ़ें : कोलकाता रेप-मर्डर केस में आया नया मोड़, आरोपी संजय रॉय से ऐसे सच्चाई उगलवाएगी CBI

फोरेंसिक की टीम भी जांच में जुटी

धमाके में घायल व्यक्ति का नाम बापी दास (58) है। उसके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह इधर-उधर घूमता रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह एसएन बनर्जी रोड के फुटपाथ पर रह रहा है। इस मामले में पुलिस घायल का बयान दर्ज करेगी। इस घटना की जांच फोरेंसिक की टीम भी कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें