हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

घर के बाहर बुलाया और मौत के घाट उतार दिया... कांग्रेस नेता की हत्या से मचा हड़कंप

West Bengal Congress Sirajul Ali Died: एक कांग्रेस नेता की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। यह घटना पश्चिम बंगाल की है, जहां कांग्रेस नेता सिराजुल अली की मौत से सनसनी फैल गई है। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

विज्ञापन

West Bengal Congress Sirajul Ali Died: पश्चिम बंगाल में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ उठी आवाज अभी शांत नहीं हुई है कि राज्य के अलग-अलग कोनों से हत्या और रेप के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक कांग्रेस नेता की मौत हो गई है। कुछ लोगों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जांच में जुटी पुलिस

यह मामला पश्चिम बंगाल का है। मालदा के कालिआचक इलाके में कांग्रेस नेता को मौत के घाट उतार दिया गया है। खबरों की मानें तो अलीनगर कांग्रेस के 43 वर्षीय नेता सिराजुल अली की बीती रात हत्या कर दी गई। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मगर इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कातिलों का सुराख नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें- गडकरी को PM पद का ऑफर किसने दिया? संजय राउत ने कर दिया इशारा, बोले- त्याग करने से ही बचेगी स्वतंत्रता

कैसे हुई हत्या?

बता दें कि सिराजुल अली पेशे से कारोबारी थे। साथ ही वो ग्राम पंचायत के भी सदस्य थे। सिराज काफी लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े थे। बीती शाम को कुछ लोगों ने सिराज के घर का दरवाजा खटखटाया। जब सिराज ने दरवाजा खोला, तो आरोपियों ने उन्हें बाहर बुलाया। सिराज जैसे ही घर से बाहर निकले आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। सिराज की मौत कैसे और क्यों की गई? इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

हत्या की वजह क्या?

पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो सिराज की हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश नहीं है। पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बिहार में पलटेंगे नीतीश का फैसला, कर दिया पहला चुनावी वादा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें