Odisha: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की। इसके बाद अचानक राजनीतिक गलियारे में तीसरे मोर्चे को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने ही भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को जोड़ने की कवायद शुरू की है।
हालांकि ममता बनर्जी ने बैठक को ‘शिष्टाचार भेंट’ कहा। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हमने देश के संघीय ढांचे को स्थायी और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। कोई अन्य राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
दोनों नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तीसरे मोर्चे या क्षेत्रीय गठबंधन की संभावनाओं से जुड़े सवालों को टाल दिया।
यह भी पढ़ें: कोयला तस्करी मामलाः ममता सरकार में मंत्री मलय घटक को ED का नोटिस, पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया
और पढ़िए – Tamil Nadu: कोयम्बटूर की अदालत में पत्नी पर फेंका एसिड, वकीलों ने जमकर पीटा, इस बात पर खफा था पति?
अखिलेश ने कहा था- हम ममता के साथ
बीते दिनों यूपी में प्रमुख विपक्षी दल और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी। अखिलेश ने ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने को लेकर चर्चा की गई थी।
कर्नाटक और दिल्ली का दौरा करेंगी ममता बनर्जी
ममता बनर्जी का शुक्रवार को कोलकाता में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह इस महीने के अंत में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकती हैं। क्षेत्रीय दलों का मानना है कि वे 2024 में बीजेपी से मुकाबला करने के बेहतर तरीके से तैयार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
57 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines