कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ताजपुर में पोर्ट निर्माण के लिए अडानी ग्रुप को अनुमति पत्र सौंप दिया। ईको पार्क में आयोजित विजया सम्मेलन में अनुमति पत्र सौंपने के दौरान गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शामिल रहे। 15000 करोड़ की लागत से बनने वाले पोर्ट के लिए राज्य सरकार ने विजया सम्मेलन में अनुमति दे दी है। इसके बाद पोर्ट निर्माण के लिए रास्ता साफ हो गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम न्यूटाउन के इको पार्क में आयोजित विजया सम्मेलन में अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के पुत्र किरण अडानी को बंदरगाह निर्माण के दस्तावेज सौंपे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शशि पांजा भी मौजूद थे। पश्चिम बंगाल में अडानी समूह का यह निवेश राज्य सरकार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 2,786 नए केस, 12 की मौत
ये होंगे फायदे
बंगाल के उद्योगपतियों का दावा है कि अगर ताजपुर समुद्री बंदरगाह बन गया तो व्यापार मार्ग चौड़ा होगा, रोजगार बढ़ेगा और हल्दिया बंदरगाह पर दबाव भी कम होगा। जानकारी के मुताबिक, किरण अडानी ने मुख्यमंत्री को अनुमति मिलने के बाद जल्द ही इस मामले पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। 19 सितंबर को विधानसभा में हुई कैबिनेट की बैठक में ताजपुर में बंदरगाह के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के सामने अडानी समूह को परमिट सौंपकर राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल से अवगत कराना चाहती हैं। अन्य उद्योगपति भी निवेश कर सकते हैं। राज्य सरकार हर मामले में सहयोग का हाथ बढ़ाएगी।
पच्चीस हजार करोड़ का निवेश
गौरतलब है कि 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश से बने इस बंदरगाह के शुरुआती ढांचागत विकास पर राज्य सरकार काम करेगी। खबर है कि बंगाल में पहले गहरे समुद्री बंदरगाह के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए और दस हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर यह नया बंदरगाह करीब पच्चीस हजार करोड़ के निवेश से बनाया जाएगा।
25 हजार लोगों को सीधा रोजगार
राज्य सरकार का दावा है कि अगर यह बंदरगाह ताजपुर से 5 किमी दूर बना तो 25 हजार लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। दानकुनी और रघुनाथपुर के औद्योगिक शहरों से इस बंदरगाह की यात्रा करना बहुत सुविधाजनक होने का दावा किया जाता है। उद्योगपति गौतम अडानी ने इस वर्ष के विश्व बंगाल व्यापार सम्मेलन में ताजपुर बंदरगाह में अपनी रुचि जताई थी। उसके बाद राज्य सरकार को यकीन हो गया कि अदाणी समूह पश्चिम बंगाल में भारी निवेश करने जा रहा है। बुधवार को उस पर सरकारी मुहर लग गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही गौतम अडानी ने इंवेस्ट राजस्थान समिट में राजस्थान में 60 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
5 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
19 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines