West Bengal News : पश्चिम बंगाल विधानसभा में सैन्य प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर का नाम गायब था। सीएम ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में सैन्य प्रस्ताव पर बोले हुए कहा कि हम किसी भी तरह से आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं। पहलगाम में पर्यटकों की जान चली गई। हम इस घटना की निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की जान चली गई। पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने इस पर प्रस्ताव पेश किया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम पहले राज्य हैं, जो जम्मू-कश्मीर में उग्रवादी और आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने में भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर पूछा कि सुरक्षा में चूक क्यों हुई? एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। मैं मांग करती हूं कि पहले आतंकियों को गिरफ्तार किया जाए।
यह भी पढे़ं : क्या है पश्चिम बंगाल की शिशु साथी योजना और स्वास्थ्य साथी योजना? जिसमें बच्चों पर छाई ‘ममता’
CM ने पुलवामा हमले की साजिश पर भी उठाए सवाल
उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और दूसरी एजेंसियों को मजबूत करने की जरूरत है। मैंने कहा था कि केंद्र सरकार को और अधिक शक्तिशाली होना चाहिए, लेकिन वे पूरी तरह विफल रही। सीएम ममता ने कहा कि मैं फिर से पुलवामा आतंकवादी हमले की साजिश के बारे में सवाल उठाती हूं।
मैं आपको इग्नोर करती हूं, सुवेंदु अधिकारी से बोलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सैन्य प्रस्ताव पारित होने के दौरान BJP के विधायकों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। इसे लेकर CM ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी से कहा कि मैं आपको ‘इग्नोर’ करती हूं। कुछ लोग देश से प्यार करते हैं तो कुछ को अपनी ‘मार्केटिंग’ पसंद है।
सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर साधा निशाना
राज्य के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने पुलवामा हमले पर सीएम ममता बनर्जी के कथित बयान पर कहा कि जिस तरह से उन्होंने बात की वह राष्ट्र विरोधी था, यह देश को कमजोर करता है। भाजपा विधायकों ने करारा जवाब दिया। बीजेपी ने राष्ट्रवाद को बनाए रखने, देश के पीएम और भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करने और हिंदुओं की लक्षित हत्याओं का विरोध करने के लिए अपनी आवाज उठाई।
यह भी पढे़ं : ‘ममता दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं’, बंगाल हिंसा पर CM योगी ने कहा- लातों के भूत बातों से नहीं मानने वाले
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी पार्टी आतंकवाद और चरमपंथियों को पूरा समर्थन देती है। ममता बनर्जी की पार्टी के लोग बंगाल को चरमपंथियों की घाटी में बदल रहे हैं और उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 mins agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 mins agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
54 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
7 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines