Weather Update Today: क्रिसमस और न्यू ईयर पर जहां एक ओर पूरा देश जश्न और उत्साह के माहौल में सराबोर है। तो वहीं दूसरी ओर ठंड भी लगातार अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देश के कई राज्यों में जीरो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली के सफदरजंग, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। जिसके बाद अथाॅरिटी ने लोगों से उड़ान का समय कंफर्म कर एयरपोर्ट आने का निर्देश दिया। आईजीआई के अलावा शिलांग के बारापानी, राजस्थान के जैसलमेर, यूपी के प्रयागराज, एमपी के ग्वालियर, यूपी के आगरा, पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी रही इस कारण 40 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई।
आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज शाम भी देश के अधिकांश शहरों में घना कोहरा और ठंड रहने के आसार है। दिल्ली के सफदरजंग में 7.8 डिग्री, आयानगर में 9.6 डिग्री, पालम में 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। वहीं चंडीगढ़ में 7.8, अंबाला में 9.0 डिग्री, हिसार में 7.3 डिग्री, करनाल में 7.8 डिग्री, अमृतसर में 7.2 डिग्री, पटियाला में 8.8 डिग्री, चूरू में 6.4 डिग्री, कोटा में 9.5 डिग्री, मेरठ में 9.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
घने कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 दिसंबर तक यूपी,पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, एमपी घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। ऐसे में वाहन चालकों को हाइवे पर वाहन चलाने के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एमपी और यूपी समेत सभी मैदानी राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा नये साल में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, एमपी, राजस्थान, यूपी, हरियाणा, और पंजाब में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने का अलर्ट भी जारी किया है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
5 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
9 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines