IMD Weather Update: कई राज्यों में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। जिसके कारण लोगों को अब सुबह और शाम के समय कंपकंपी का अहसास हो रहा है। दिल्ली में रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। कई इलाकों में बारिश की संभावना विज्ञानियों ने जताई है। आईएमडी की ओर से दक्षिण भारत में तूफान और बारिश के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी भी दी गई है। दिल्ली एनसीआर में भी बादल छाए रहेंगे। विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी कई इलाकों में हो सकती है।
दिल्ली के प्रदूषण को खत्म कर देगी बारिश
जो यहां प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को राहत देगी। अभी दिल्ली में एक्यूआई की हालत सही नहीं है। न्यूनतम तापमान 15.8 दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री तक कम है। एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा है। एक्यूआई को लेकर बता दें कि 0-50 को अच्छा माना जाता है। वहीं, 50-100 संतोषजनक, 101-200 मीडियम, 201-300 खराब माना जाता है। 301-400 को बेहद खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।
यह भी पढ़ें-रिटायरमेंट के बाद रहने के लिए दुनिया का सबसे महंगा घर बना रहे अमेरिकी अरबपति, कीमत 83 अरब रुपये
उत्तर प्रदेश में अभी शुष्क मौसम रहने की बात आईएमडी ने कही है। दिन के समय लोगों को गर्मी और रात को ठंड का अहसास होगा। उत्तराखंड में भी लगातार सर्दी बढ़ रही है। कड़ाके की ठंड के कारण पहाड़ी इलाकों में लोग कम ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन यहां बारिश होने की भविष्यवाणी की है। जिसके बाद सर्दी और बढ़ सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अनुमान
दक्षिण राज्यों को लेकर भी विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे पहले केरल की बात करें, तो यहां लगातार चार दिन तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा साथ लगते इलाकों में तूफान के साथ बिजली कड़क सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा है कि मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में बारिश होगी। असम में भी 25 अक्टूबर को हल्की बारिश का अनुमान है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines