Weather Update Today : आज से नए महीने अगस्त की शुरुआत हो गई है और अपने मिजाज के मुताबिक मॉनसून देश भर में सक्रिय है। देश कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में देश के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के महीने में इस साल देश में अच्छी बारिश देखने मिली है, लेकिन नए महीने अगस्त में बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आएगी।
मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक पूर्व और पूर्वी मध्य भारत में हल्की से तेज बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। पूर्वी और पूर्वी मध्य भारत में भारी से बहुत भारी की आशंका है। एमआईडी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला विस्फोटक; सेना ने इलाके की घेराबंदी की, सर्च ऑपरेशन जारी
आईएमडी के अनुसार, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा के अलावा मध्य महाराष्ट्र के कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही आज झारखंड, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। .
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 2 से 4 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। जबकि पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में 3 और 4 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पंजाब और हरियाण के कई जगहों पर 3 अगस्त को मूसलाधार बारिश संभव है।
इतना ही नहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाके कोंकण, गोवा समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के ताजा आंकलन के मुताबिक अगले पांच दिनों में प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिम भारत के कई जगहों पर बारिश की तीव्रता कमी दर्ज की जा सकती है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के मुताबिक आज
- जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों प हल्की से मध्यम और भारी बारिश के आसार हैं।
- इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के विदर्भ, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
9 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
56 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines