Weather Update Today : आज 29 अगस्त 2023 है और अब अगस्त महीने के साथ-साथ देश में मानसून भी अंतिम पड़ाव पर है। देशभर में धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता में कमी देख जा रही है। हालांकि आज भी देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
दिल्ली-एनसीआर समेत यहां बारिश पर लगा ब्रेक
इस बीच बारिश पर ब्रेक के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई जगहों आसमान में बादलों के आने जाने का क्रम जारी रह रहा है।
अभी मानसून की विदाई नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मानसून की विदाई कह देना जल्दबाजी होगी। दरअसल 15 सितंबर के आसपास उत्तर भारत से मानसून की विदाई होती है। ऐसे में अनुमान है कि 2 सितंबर के बाद फिर मानसून की तीव्रता में तेजी आ सकती है।
इन जगहों पर आज बदल सकता है मौसम का मिजाज
वहीं मौसम विभाग (IMD) आज पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई जगहों पर बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। दरअसल पश्चिमी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उसके कारण आज देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही उत्तरी तमिलनाडु तट पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, इसका असर तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में देखी जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड इन राज्यों में आज भी बारिश संभव
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही उत्तरी पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और मेघालय में बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज मंगलवार 29 अगस्त को कई इलाकों में हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
- उत्तरी पंजाब और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ समेत कई जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
- पश्चिमी हिमालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ अन्य पड़ोसी राज्यों में वर्षा के आसार हैं।
- मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines