Weather Update Today 26 September : आज 26 सितंबर 2023 है। मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और कई इलाकों से धीरे-धीरे इसकी वापसी भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।इसी कड़ी में आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की के भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक देश के कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है।
IMD ने आज अंडमान और निकोबार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आईएमडी का कहना है कि मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह बारिश की गतिविधि कम हो जाएगी। मध्य प्रदेश से अगले 15 दिनों में मानसून पूरी तरह वापस हो जाएगा।
उत्तराखंड और हिमचाल प्रदेश में भारी भी बारिश का पर ब्रेक लगता दिख रहा है। हालांकि अभी भी कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर को लोगों को आज गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन दिल्ली-एनसीआर तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज मंगलवार 26 सितंबर को भी देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती हैं।
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।
- पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
- पूर्वी गुजरात, दक्षिणपूर्व राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, अंडमान-निकोबार द्वीप समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
11 mins agoLIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
47 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines