Weather Update Today 25 September : आज 25 सितंबर 2023 है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 25 सिंतबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून का पश्चिमी राजस्थान से विदाई शुरु सकता है। मानसून की विदाई के कारण कई इलाकों बादल छाएं रहेंगे।
आपको बता दें कि आमतौर पर एक जून को केरल के तट पर मानसून आता है और आठ जुलाई तक संपूर्ण भारत में यह पहुंच जाता है। इसके बाद 17 सितंबर के आसपास मानसून पीछे हटना शुरु कर देता है 15 अक्टूबर तक इसकी पूरी तरह से देश से विदाई हो जाती है।
इस बीच देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है और बारिश हो रही है। हालांकि कुछ राज्यों में इसकी गतिविधियों में कमी आई है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज भी देश के कई हिस्सों में हिल्की के भारी बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी बादलों की आवजाही जारी रहने का भी अनुमान है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है और उमस भरी गर्मी में कमी आई है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोमवार 25 सितंबर को भी देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती हैं।
- बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- इसके साथ ही गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं।
- वहीं जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
52 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
54 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines