Weather Update Today : आज 20 अगस्त 2023 है। और अभी भी देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज भी मौसम विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई जगहों पर बारिश संभव है।
साथ ही पूर्वोत्तर राज्य, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्कम, मणिपुर, नगालैंड, मेघालय के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा। शनिवार की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 20 अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की के मध्यम बारिश हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
- इसके साथ ही, महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर हल्की के साथ-साथ मध्यम बारिश के आसार हैं।
यह भी पढ़ें – Today Headlines 20 August 2023: राहुल गांधी लेह में मनाएंगे अपने पिता की जयंती, नड्डा हिमाचल के दौरे पर
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines