Weather Update Today : आज 2 सितंबर 2023 है। अगस्त महीने मानसून सुस्त रहने के बाद अभी शांत बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी के बीच आज देश के कुछ हिस्सों में हल्की कही तेज बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून हवाओं का एक क्षेत्र हिमालय की तलहटी के नजदीक चल रहा है। वहीं निचले क्षोभमंडल क्षेत्र में आंध्र प्रदेश तट से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 4 सितंबर के आसपास एक ताजा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बनने के आसार हैं।
इस बीच आईएमडी ने आज कई जगहों पर बारिश की गतिविधियों में तेजी का पूर्वानुमान जताया है। आज से देश के पूर्वी और पूर्वी मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही केरल, अंडमान और निकोबार के कुछ हिस्सों में पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आज भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।दिल्ली में तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिन के थोड़ी तेज हवा भी चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक आनेवाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार 2 सितंबर को कई इलाकों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।
- उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
- मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्य और भारी बारिश की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
11 mins agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
14 mins agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
3 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
3 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
3 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
14 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
15 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines