Weather Update Today : आज 10 सितंबर 2023 है और देश के कई इलाकों में जाते-जाते मानसून एकबार फिर सक्रिय हो गया है। ऐसे में देश के कई राज्यों में मौसम का फिजा बदल गया है और बारिश हो रही है। इसकी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
दिल्ली में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन के बीच मौसम काफी सुहावना हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात से ही छिटुपुट बारिश हो रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और हवाओं के कारण जहां राजधानी में तापमान का पारा गिरा है वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज और कल दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी।
आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम समेत कई इलाकों में एक चक्रवात बनता दिख रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही आज से अगले तीन दिनों तक देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में कई इलाकों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं मंगलवार यानी 12 सितंबर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना समेत कई जगहों पर तेज बारिश संभव है।
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज रविवार 10 सितंबर को देश के कई हिस्सों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, विदर्भ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
55 mins agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
1 hr agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
1 hr agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
3 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
3 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
4 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines