Weather Update Flight Trains Delayed : उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे का असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। सड़कों पर जुगनू की तरह लाइटें टिमटिमा रही हैं और रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड भी कम हो गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल हैं या फिर देरी से उड़ान भर रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पालम हवाई अड्डे पर सुबह 7.30 बजे विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई, जबकि सफरदजंग एयरपोर्ट पर 50 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली एनसीआर में लगातार पड़ रही सर्दी और घने कोहरे की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कोहरे का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि वाहनों, ट्रेनों और हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। सड़कों पर गाड़ियां लाइट जलाकर धीरे-धीरे रेंगती हुई नजर आ रही हैं तो ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं या फिर कैंसिल हो जा रही हैं। यही हाल आसमान में उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स का भी है। घने कोहने के चलते दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें भी देरी चल रही हैं।
यह भी पढ़ें :Weather Update: जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
30 फ्लाइटें देरी से भरेंगी उड़ान
एयरपोर्ट सोर्स के अनुसार, घने कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भरेंगी तो वहीं 17 फ्लाइटें कैंसिल हो गई हैं। कई उड़ानों में देरी के चलते यात्री कड़ाके की ठंड में एयरपोर्ट पर ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। आईजीआई एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री का कहना है कि मेरी फ्लाइट सुबह 8.40 बजे रवाना होने वाली थी, जोकि कोहरे की वजह से दो घंटे की देरी 10.30 बजे उड़ान भरेगी।
पिछले दो दिनों से हवाई उड़ानें हो रहीं प्रभावित
दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते पिछले दो दिनों से हवाई उड़ानों में दिक्कतें आ रही हैं। यात्रियों की निगाहें उड़ानों की समय सारिणी पर टिकी हैं। आईजीआई हवाई अड्डे पर रविवार को 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं और कुछ समय के लिए रनवे भी बंद करना पड़ा था। यही हाल सोमवार को भी था। देशभर के हवाई अड्डों पर 350 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भरी थीं और दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 उड़ानें रद्द हो गई थीं।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
28 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines