हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Update: उत्तर भारत में Cold Day, दिल्ली-यूपी में जमा देने वाली पड़ रही सर्दी

Weather Update Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रात में पड़ने वाली सर्दी का अहसास दिन में हो रहा है।

विज्ञापन
ANI

Weather Update Aaj Ka Mausam : देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ रही है तो मैदानी इलाकों में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड। उत्तर भारत में आसमान से ओस बरस रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। लोग सर्दी को भगाने और खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इस वक्त आलम यह है कि रात वाली सर्दी दिन में भी पड़ रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी और बढ़ने वाली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इन राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी ठंड की स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से सड़कें नजर नहीं आ रही हैं और दिन के समय अंधेरा छाया हुआ। धुंध और शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam: घर से निकलने से पहले कोहरे को लेकर देख लें अलर्ट

विज्ञापन

विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई है। यही हाल पंजाब और पूर्व राजस्थान में भी है। दोनों राज्यों में शुक्रवार को भी धुंध की मोटी-मोटी परतें सड़कों पर बिछी थीं और शनिवार को भी यही स्थिति है। यहां आज दृश्यता 50 मीटर रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की पड़ रही ठंड

देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों में जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है। लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। एनसीआर में कई जगहों पर अलाव का भी प्रबंध किया गया है। फिलहाल, अभी कुछ दिनों तक सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा कम है, लेकिन गलन ज्यादा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola