Weather Update Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। तापमान में आ रही गिरावट की वजह से जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। शीतलहर से गलन काफी बढ़ गई है और घने कोहरे में पूरी दिल्ली खो गई है। आईएमडी (IMD) ने कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर कोहरे की मोटी-मोटी परतें बिछी हुई हैं। स्थिति यह है कि दिन में अंधेरा छाया हुआ है और गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ रही हैं। कोहरे का असर ट्रेनों और हवाई उड़ानों पर देखने को मिला है। घने कोहरे की वजह से देशभर से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी चल रही हैं। साथ ही कई फ्लाइट्स यह तो देरी उड़ान भरेंगी या फिर कैंसिल हो गईं।
यह भी पढ़ें : घर से निकलने से पहले कोहरे को लेकर मौसम विभाग का ये अलर्ट
6 से 10 डिग्री के बीच रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर रविवार सुबह धुंध छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी लो है। लोगों को 50 मीटर तक दिखाई नहीं दे रहा है। यही स्थिति उत्तर भारत के कई राज्यों में भी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
कई राज्यों में 24 जनवरी तक चलेगी गंभीर शीतलहर
आईएमडी ने बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी तक गंभीर शीत लहर चलने की संभावना जताई है। उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घना कोहरा और गंभीर शीतलहर चलने के आसार है। लोग यह तो अपने में घरों में दुबके हुए हैं या फिर अलाव के सामने बैठकर सर्दी को भगा रहे हैं।
(Xanax)
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines