Weather Update : भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में एकबार फिर मौसम मिजाज बदला है। बीत दिन कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम जहां में सुहाना हो गया है वहीं तापमान के पारे में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से एक बार फिर राहत मिली है।
और पढ़िए –यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक दो दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। एमआईडी की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में दो दिन आंधी और हल्की बारिश की संभावना हैं। इसके कारण यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा है। यहां के कई इलाकों में बारिश के बर्फबारी हो रही है।
वहीं आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और माहे समेत कई इलाकों में भी छिटपुट बौछारें पड़ने के आसार हैं।
जबकि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।
और पढ़िए – पीएम मोदी ओडिशा को देंगे 8 हजार करोड़ की सौगात, SC में तीन अहम मामलों पर सुनवाई
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक आज गिलगित-ब्लिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर बिहार और उत्तरी राजस्थान में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि केरल, आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और कोस्टल आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चल सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
1 hr agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
2 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
11 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
12 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
12 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
17 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines