IMD India Weather Forecast: आज देश में शीत लहर, कोहरा, गलन, बारिश ने मिलकर लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या को अस्त व्यस्त कर दिया हे। सर्दी का हाल ऐसा है कि सूर्य देव के दर्शन तक दुर्लभ हो गए हैं। फ्लाइटें-उड़ानें रद्द हो रही हैं।
हालांकि दिल्ली-NCR में मंगलवार रात बारिश होने से बुधवार सुबह लोगों को कोहरे से राहत मिली, लेकिन बूंदों वाली ओस ने परेशान किया। दिल्ली-NCR में आज भी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है, जानें देश के अन्य राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा?
अभी कोहरे-ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देशवासियों को अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए आज 24 जनवरी को भीषण ठंड और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। खासकर रात के समय तापमान काफी गिर सकता है।
बिहार में सिवियर कोल्ड वेव का ऑरेज अलर्ट रहेगा। 28 जनवरी तक बिहार के कई जिलों में शीत लहर परेशान करेगी। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरा पड़ेगा। दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम समेत देश के कई पूर्वी हिस्सों में शीतकालीन बारिश का येलो अलर्ट है।
गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजस्थान में भी कोहरा और शीत लहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद तक न तो कोहरे से और न ही गलन वाली ठंड से राहत मिलने वाली है। पहाड़ी इलाकों में 25 के बाद बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है और अगर संभावना हकीकत में बदली तो और ठंड बढ़ेगी।
27 जनवरी से मौसम बदलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी से देशभर के मौसम में बदलाव आने की कोई संभावना है। सुबह के समय कोहरा ठिठुरन, दिन में शीत लहर, साफ आसमान और रात में गलन वाली ठंड परेशान करेगी। तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा, लेकिन दिन में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
150 से ज्यादा फ्लाइटें और 28 ट्रेनें लेट
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 150 से अधिक फ्लाइटें अपने निर्धारित टाइम से देरी से चल रही हैं। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनें लेट हैं। पैसेंजर्स हाड़ कंपाने वाली ठंड में लोग एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर फंसे हैं।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
2 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
10 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines