IMD Weather Forecast 6 October : देश के कई हिस्सों से तेजी से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई इलाकों से मानसून की विदाई की स्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई है। इसके साथ ही मौसम के शुष्क रहने की लगातार संभावनाएं बन रही है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मानसून की विदाई की वजह से इस महीन के दूसरे सप्ताह से देश के कई मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
इस बीच पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर सुबह-शाम की गुलाबी ठंडक दस्तक ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। हालांकि दिन लोगों को अभी भी तेज धूप का एहसास हो रहा है। साथ ही आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में IMD ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसी कड़ी में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और सिक्किम में मध्य से भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद इन राज्यों में बारिश में कमी आ सकती है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 5 अक्टूबर को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने आसार हैं।
- जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल समेत कई जगहों पर हि हल्की बारिश संभव है।
- असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर मध्य से भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
9 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
16 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
40 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines