Weather Forecast : इस साल देश में जिस तरह से भीषण गर्मी और बारिश पड़ी, उसी तरह से भीषण सर्दी झेलने के लिए तैयार रहें। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया। आईएमडी ने कहा कि इसी महीने ला नीना की शुरुआत हो सकती है, जिससे पूरे देश में तापमान में गिरावट और बरसात बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से कुछ राज्यों में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग की घोषणा के अनुसार, इस साल ला नीना की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। अगर ला नीना की बात करें तो इसकी शुरुआत अप्रैल एवं जून के बीच होती और अक्टूबर एवं फरवरी के बीच मजबूत हो जाती है। ला नीना का असर 9 महीने से लेकर 2 साल तक रहता है। यह समुद्र के पानी को पश्चिम की ओर धकेलने वाली तेज पूर्वी हवाओं को संचालित करता है, जिससे समुद्री सतह ठंड रहती है।
यह भी पढ़ें : फिर बारिश बरपाएगी कहर! 70KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन 7 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
इन राज्यों में गिर सकता है तापमान
ऐसे में देश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे उत्तरी राज्यों में भीषण सर्दी देखने को मिल सकती है, जिससे पारा गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कड़ाके की सर्दी और बारिश से फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : 23 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, घर से निकलते समय जरूर देखें IMD का ताजा अपडेट
अंतिम पड़ाव पर है मानसून
हालांकि, पहले से ही ला नीना का प्रभाव महसूस किया जा रहा है। सितंबर में इस साल का मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब धीरे-धीरे सर्दी की शुरुआत होगी। इस बार की ठंड सबको घरों में कैद कर रखेगी। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में जहां ठंडा तापमान और बढ़ी हुई बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
46 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines