हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Aaj Ka Mausam: दिवाली की जममग को फीका करेगी वर्षा, IMD का अलर्ट- आज इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: आज दिवाली का पावन त्योहार है। लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है।

दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील होता नजर आ रहा है। थाईलैंड ने इस चक्रवाल का नाम सितरंग (Cyclone Sitrang ) दिया है। यह चक्रवात तेजी से बांग्लादेश के तट की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह चक्रवात मंगलवार सुबह बांग्लादेश में टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच दस्तक दे सकता है।

इसके कारण पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई तटीय राज्यों में आज से ही तेज हवा के साथ-साथ बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन

इस बीच चक्रवाती तूफान च्रकवाल की आशंका के मददे नजर किसी भी हालात से निपटने के लिए कई राज्यों की सरकारों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। त्रिपुरा, असम, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के लिए मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

त्रिपुरा, मिजोरम, पूर्वी मेघालय, मणिपुर और दक्षिण असम में नुकसान की आशंका है। त्रिपुरा सरकार ने 26 अक्टूबर तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एनडीआरएफ को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

विज्ञापन

वहीं ओडिशा सरकार ने एहतियातन राज्य में 25 अक्टूबर तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। राज्य ने तटीय इलाके के जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इस बीच मौसम विभाग चक्रवाती तूफान को देखते हुए मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की अपील की है।

समुद्री तूफान सितरंग का प्रभाव पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों सहित उड़ीसा के उत्तर तटीय जिलों पर देखा जाएगा। आज शाम से 25 अक्टूबर की दोपहर तक उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के समुद्री इलाकों में जाना खतरनाक साबित हो सकता है। जिससे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक डीप डिप्रेशन एक चक्रवाती तूफान में तेज हो जाएगा और गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट की ओर बढ़ जाएगा। ओडिशा के उत्तरी तट पर बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।

आज से गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण बांग्लादेश में काफी व्यापक बारिश हो सकती है। तटीय ओडिशा में बारिश कम हो जाएगी, हालांकि गंगीय पश्चिम बंगाल में 25 अक्टूबर तक तीव्र बारिश जारी रह सकती है।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola