Weather Today: इन दिनों पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड के साथ-साथ शीतलहर का प्रकोप प्रचंड है और हर दिन पारा गिरने के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं है। एमआईडी के पूर्वानुमान के मुातबिक अभी उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों में कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही पंजाब, हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों घना कोहरा का कहर बरकरार रहने के आसार है।
गौरतलब है कि नए साल के पहले दिन से देश के पूरे मैदानी इलाके में कड़के की ठंड पर रह है। वहीं पहाड़ों पर कई जगहों पर बर्फाबारी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार है।
वहीं उत्तराखंड में आज से मौसम मौसम एकबार फिर करवट लेने वाला है। यहां के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज से अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी के साथ वर्षा होने की संभावना है। जबकि निचले इलाकों कई जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस दो डिग्री के आसपास है।
भारतीय मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी साथ ही पारा और भी लुढ़क सकता है। यानी देश के मैदानी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
गलन भरी शीत लहर के बीच धुंध और कोहरे ने भी लोगों को मुश्किलों में डाल रखा है। कोहरे के कारण आज भी कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी काफी लो हो जाती है। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा यातायात पड़ पर रहा है। रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे की मारी लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला के 19 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। 23 जनवरी के आसपास हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। 23 से 25 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान पृथक तीव्र मंत्र हो सकते हैं। यह भारत-गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में शायद पहली और आखिरी व्यापक वर्षा है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
4 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
8 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines