Opposition Meeting: 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए पटना (बिहार) में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री आवास में ढाई घंटे चली बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे। अब दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है।
बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के सीएम और बैठक के मेजबान नीतीश कुमार ने कहा, ‘एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। जल्द अगली मीटिंग होगी। जिसमें तय होगा की कौन कहां लड़ेगा। जो शासन में है वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं। वे सब इतिहास बदल रहे हैं। हम सबका अभिनंदन करते हैं।
खरगे ने कहा- तैयार करेंगे एक सामान्य एजेंडा
पटना की बैठक से कांग्रेस नेतृत्व भी संतुष्ट है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हम 10 या 12 जुलाई को शिमला में फिर से मिल रहे हैं। जिसमें हम एक सामान्य एजेंडा तैयार करेंगे। हमें हर राज्य में अलग-अलग तरह से काम करना पड़ेगा।’
वहीं, राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है। यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं। हमने निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे। हर पार्टी में थोड़ा बहुत मतभेद है, लेकिन एक साथ काम करेंगे। यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी।’
पढ़िए अन्य प्रमुख नेताओं ने क्या-क्या कहा?
- पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘जो मुल्क के अंदर हो रहा है और हमारे लोकतंत्र, संविधान, सेक्युलरिज्म पर हमला हो रहा है उसका प्रयोगशाला हमारा जम्मू-कश्मीर बन चुका है। हमने जिस महात्मा गांधी, नेहरू के मुल्क के साथ हाथ मिलाया है वही आइडिया ऑफ इंडिया है।’
- महराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘देश की एकता, अखंडता बनाए रखने के लिए हम एक साथ आए हैं। इसके आगे हमारे प्रजातंत्र पर आघात करेगा उसका हम सब मिलकर विरोध करेंगे। जो भी देश में तानाशाही लाना चाहेगा उसके ख़िलाफ हम एक साथ रहेंगे।
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘पटना में जो बैठक हुआ है वो अच्छा हुआ है। हमने तीन चीज पर जोर दिया है-हम लोग एक है, हम लोग एक साथ लड़ेंगे। बीजेपी चाहती है कि इतिहास बदला जाए और हम चाहते हैं कि बिहार से इतिहास बचाया जाए।
- नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं और महबूबा मुफ्ती इस मुल्क के ऐसे बदनसीब इलाके से ताल्लुक रखते हैं जहां लोकतंत्र का दिनदहाड़े कत्ल किया जा रहा है। वज़ीर-ए-आज़म को व्हाइट हाउस में लोकतंत्र की बात करते हुए अच्छा लगा लेकिन यह लोकतंत्र जम्मू-कश्मीर तक क्यों नहीं पहुंचता?’
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘पटना का यही संदेश है कि हम सब मिलकर काम करेंगे और मिलकर देश को बचाने का काम करेंगे।’
- लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘आज की बैठक में सबने खुलकर अपने विचार रखे हैं और तय हुआ है कि अगली बैठक शिमला में होगी और उसमें आगे की रणनीति तय करेंगे। एक होकर हमें लड़ना है।’
बैठक में 15 दलों के 30 नेता शामिल हुए
बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल हुए। कुल 15 दलों के 30 से अधिक नेता विपक्षी एकता मीटिंग में पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines