PM Modi America Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हो गए हैं। रवानगी से पहले पीएम ने एक अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में पीएम मोदी ने हर सवाल का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम तटस्थ हैं। लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं। हम शांति के पक्ष में हैं…दुनिया को पूरा भरोसा है कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति है।
अमेरिका और भारत के नेताओं के बीच एक अभूतपूर्व विश्वास
यह इंटरव्यू दिल्ली में पीएम आवास में हुआ। इंटरव्यू में पीएम मोदी ने भारत की विश्व राजनीति में भूमिका, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और चीन के साथ संबंधों पर बात की है। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका और भारत के नेताओं के बीच एक अभूतपूर्व विश्वास है। पीएम मोदी ने कहा भारत-दोनों देशों के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत और गहरे हुए हैं क्योंकि भारत भू-राजनीतिक उथल-पुथल के दौर में वैश्विक मंच पर अपनी सही जगह सुरक्षित करने के लिए आगे बढ़ रहा है।
‘भारत का समय आ गया’
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत का समय आ गया है। मैं स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं। मेरी विचार प्रक्रिया, मेरा आचरण, मैं जो कहता और करता हूं, वह मेरे देश की विशेषताओं और परंपराओं से प्रेरित और प्रभावित है। मुझे इससे अपनी ताकत मिलती है। मैं अपने देश को दुनिया के सामने वैसा ही पेश करता हूं जैसा मेरा देश है और खुद को उसी तरह, जैसा मैं हूं।
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर किए सवाल पर पीएम ने कहा कि सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। विवादों को “कूटनीति और संवाद” से सुलझाया जाना चाहिए, न कि युद्ध से, कुछ लोग कहते हैं कि हम तटस्थ हैं। लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं। हम शांति के पक्ष में हैं।
संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार
चीन के साथ भारत के संबंध पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को लिए सीमा पर शांति का होना जरूरी है। भारत संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान में विश्वास रखता है। हम मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में हम यकीन रखते हैं। लेकिन भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
4 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
45 mins ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
9 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines