SI Pinki Rani On G-20 Duty Story First Lady Of Turkiye Reveals PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे अधिकारियों और सुरक्षा बलाें के जवानों के साथ बातचीत की। पीएम ने उनसे जी-20 के दौरान के अनुभवों को सुना। ऐसा ही एक अनुभव दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर पिंकी रानी ने पीएम के साझा किया। पिंकी रानी ने बताया कि जी-20 समिट के दौरान उन्होंने तुर्किये की प्रथम महिला के साथ रहने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि तुर्किये के राष्ट्रपति की पत्नी एमिन एर्दोआन को कपड़े के बारे में जानकारी देने के लिए जी-20 ऐप की भाषा अनुवाद सुविधा का उपयोग किया था।
दिल्ली पुलिस की एसआई ने साझा किया किस्सा
पिंकी रानी ने बताया कि समिट के दौरान मेरी ड्यूटी प्रथम महिला एमीन एर्दोआन के साथ थी। इस दौरान हम उन्हें दिल्ली हाट लेकर गए। जहां उन्होंने एक कपड़े के बारे में जानकारी लेनी चाही। वह तुर्की में बोल रही थी और मैं हिंदी में। इसलिए हम एक-दूसरे की भाषा नहीं समझ पा रहे थे। इसलिए मैंने जी-20 का ऐप का उपयोग कर अतिथि जो कह रहा था उसका अनुवाद और व्याख्या की और वही बात दुकानदार को बता दी।
ऐप के जरिए किया समाधान
पिंकी रानी द्वारा अपना अनुभव साझा करने के बाद पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि इंटरप्रिटेशन का उपयोग करके उनकी समस्या हल हो गई तो रानी ने कहा हां वह जो कुछ भी ऐप में खोजती थीं उसका अनुवाद उसे मिल जा रहा था। पीएम ने पिंकी रानी से कहा कि उन्होंने पहले किसी विदेशी मेहमान के साथ काम किया था तो एसआई ने बताया कि यह उनका पहला अनुभव था और उनका मेहमान पर अच्छा प्रभाव पड़ा।
इसके बाद पीएम ने कहा कि प्रौद्योगिकी का आजकल हमारे जीवन में बड़ा योगदान है। हमारी तकनीक दुनिया को अचरज में डालने के साथ ही प्रभावित भी कर रही है। पीएम ने पिंकी रानी से की गई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म यूट्यूब पर साझा किया।
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
20 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
30 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
34 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines