Watch Video Narendra Modi Debut As Lyricist Garbo Song On YouTube: पीएम मोदी ने गीतकार के रूप में सफल डेब्यू किया है। शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज पीएम मोदी के लिखे गानों को चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिले हैं। पीएम मोदी के लिखे गए ‘गरबो’ सॉन्ग को तनिष्क बागची धुनों से सजाया है, जबकि ध्वनि भानुशाली ने इसे अपनी आवाज दी है। पीएम मोदी के गाने को जैकी भगनानी के ‘जेजस्ट म्यूजिक’ ने रिलीज किया है।
वीडियो को नवरात्र 2023 को ध्यान में रखकर रिलीज किया गया है। वीडियो में महिलाएं गरबा खेलतीं नजर आ रहीं हैं। बता दें कि गरबा गुजरात का प्रमुख नृत्य कला है।
गाना रिलीज होने के बाद सिंगर ध्वनि भानुशाली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- नरेंद्र मोदी जी, आपका लिखा गाना मुझे और म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची को काफी पसंद आया। हम इस पर एक सॉन्ग बनाना चाहते थे। अब @Jjust_Music ने हमारे इस सपने को सच कर दिया है। सिंगर ध्वनि के पोस्ट पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने लिखा कि सुंदर प्रस्तुति के लिए आपको, तनिष्क बागची और @Jjust_Music की पूरी टीम को धन्यवाद।
कंगना रनौत बोलीं- ये प्रेरणादायक
गरबो सॉन्ग पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि पीएम मोदी का गाना बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि चाहे अटलजी की कविता हो या फिर नरेंद्र मोदी की। दोनों हमारे मन तक पहुंचता है।
आप भी यहां देखें ‘गरबो’ गाना
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines