हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'गुमराह न करें, आइए चर्चा करें', वक्फ संशोधन विधेयक पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान

मुसलमानों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है। साथ ही विपक्षी दलों ने भी इस बिल पर अपनी आपत्ति जताई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस विधेयक पर विपक्ष को घेरा और कहा- लोगों को गुमराह न करें।

विज्ञापन
वक्फ संशोधन विधेयक पर क्या बोले किरेन रिजिजू?

संसद के इसी सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा या नहीं? इसे लेकर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन में वक्फ संशोधन बिल पेश करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गुमराम न करें, आइए चर्चा करें।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि मेरी सभी से अपील है कि जब हम संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो हमें सदन में बहस और चर्चा में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। संसद के बाहर रिकॉर्ड संख्या में परामर्श और विचार-विमर्श हुए हैं।

यह भी पढे़ं : जयराम रमेश ने दायर किया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, किरेन रिजिजू के खिलाफ की ये मांग

लोगों को गुमराह न करें : किरेन रिजिजू 

उन्होंने आगे कहा कि जेपीसी ने लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में अब तक की सबसे व्यापक परामर्श प्रक्रिया और सर्वोच्च प्रतिनिधित्व का रिकॉर्ड बनाया है। अब जबकि विधेयक तैयार है, मैं सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे इसमें हिस्सा लें और संसद में अपने विचार रखें। कृपया लोगों को गुमराह न करें।

यह बिल कैसे असंवैधानिक हो सकता है? : केंद्रीय मंत्री

किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक है। वक्फ नियम आजादी से पहले से ही अस्तित्व में हैं। ये सभी प्रावधान पहले से ही अस्तित्व में हैं। अगर वक्फ अधिनियम आजादी से पहले से अस्तित्व में है तो यह अवैध कैसे हो सकता है? भोले-भाले मुसलमानों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि सरकार मुसलमानों की संपत्ति और अधिकार छीनने जा रही है।

झूठ बोलने वाले नेताओं की पहचान करें : किरेन रिजिजू 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातें हमारे समाज और राष्ट्र के लिए बहुत हानिकारक हैं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया उन नेताओं को पहचानें जो झूठ बोल रहे हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने सीएए के दौरान देश को गुमराह किया। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं और अल्पसंख्यकों को भारत में स्वतंत्रता के सबसे अच्छे अधिकार प्राप्त हैं।

यह भी पढे़ं : ‘संविधान पर सीधा हमला है वक्फ संशोधन विधेयक’, जयराम रमेश ने JDU-TDP से पूछा- क्या है स्टैंड?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें