Pandit Pradeep Mishra Controversy Update: देश के मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की राधा रानी पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। वृंदावन और मथुरा के लोगों में उनके प्रति आक्रोश है। दोनों शहरों में हिंदू समाज के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदीप मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की जा रही है। प्रेमानंद महाराज भी पंडित प्रदीप मिश्रा पर भड़के।
ब्रज तीर्थ देवालय न्यास और व्यास पीठ के अधिकारियों ने राधा रानी के जन्म और शादी पर दिए बयान को निंदनीय बताया और कहा कि इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदीप मिश्रा माफी मांगें, राधा रानी के मंदिर आकर माफी मांगें, नहीं तो उन्हें मथुरा और वृंदावन में आने नहीं दिया जाएगा। वहीं इस बीच पंडित प्रदीप मिश्रा का अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण भी सामने आ गया है।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने आखिर क्या कहा?
वायरल वीडियो के अनुसार, 9 जून की बात है। पंडित प्रदीप मिश्रा ओंकारेश्वर में कथा वाचन कर रहे हैं। इसमें वे कह रहे हैं कि श्रीकृष्ण की 108 रानियों में राधा का नाम नहीं है। राधा के पति के तौर पर श्रीकृष्ण का नाम नहीं लिया जाता तो उनके पति और परिवार में कौन-कौन हैं? इस बारे में पंडित मिश्रा बता रहे हैं। उन्होंने राधा रानी के माता-पिता, उनके कामका, पति, सास और ननद के बारे में बताया। साथ ही वे यह कहते हुए भी सुने जा सकते हैं कि राधा रानी बरसाने की नहीं थीं, बल्कि वे रावल की रहने वाली हैं। इसी टिप्पणी पर वे घिरे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ये है वो बयान जिस पर छिड़ा विवाद…
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines