Supriya Shrinate News: राहुल गांधी की जान को खतरा मामले में नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक पोस्ट लिखकर कहा है कि राहुल गांधी के वकील ने बिना उनसे बात किए, बिना उनकी सहमति लिए अदालत में लिखित बयान दाखिल कर दिया, जिसमनें उन्होंने दावा किया राहुल गांधी की जान को खतरा है, जबकि राहुल गांधी इससे सहमत नहीं हैं। इसलिए उनके वकील मिलिंद दत्तात्रेय पवार लिखित बयान को कोर्ट से वापस लेंगे।
लिखित बयान में किए गए हैं ये सभी दावे
बता दें कि 13 अगस्त 2025 को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वकील मिलिंद दत्तात्रेय पवार ने पुणे की MP-MLA कोर्ट में लिखित बयान दायर किया था। कहा गया कि राहुल गांधी की ओर यह लिखित बयान दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी जान को खतरा है।
मामला विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों से जुड़े मानहानि मामले से संबंधित है। राहुल गांधी ने अपनी सुरक्षा पर चिंता जताते हुए केस की निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट से प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन की मांग लिखित बयान में की, लेकिन इस लिखित बयान और दावे का खंडन कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला’, राहुल गांधी ने क्यों कहा- धन्यवाद चुनाव आयोग?
शिकायतकर्ता को गोडसे का वंशज बताया
लिखित बयान में दावा किया गया है कि मानहानि मामले के शिकायतकर्ता सत्याकी सावरकर ने खुद को नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे का वंशज बताया है। नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्या की थी। गोडसे का फैमिली बैकग्राउंड हिंसक और असंवैधानिक प्रवृत्तियों का रहा है, जिससे राहुल गांधी की जान को खतरा है।
दावा किया गया है कि राहुल गांधी की ताजा राजनीतिक लड़ाइयों, वोट चोर सरकार और सच्चा हिंदू हिंसक नहीं होता जैसे बयानों ने भी उनके शत्रुओं को बढ़ा दिया है, जिसके कारण भी उनकी जान को खतरा है। राहुल गांधी ने हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वोट चोरी का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी की जान को खतरा’, पुणे की अदालत में कांग्रेस सांसद के वकील ने किया दावा
BJP के 2 नेताओं पर धमकाने का आरोप
कर्नाटक के महादेवपुरा में BJP के पक्ष में 100250 फर्जी वोट होने का दावा किया। इससे BJP के साथ उनकी राजनीतिक तनातनी और बढ़ गई है। रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को नंबर एक आतंकवादी कहा था। तरविंदर सिंह मरवाह ने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि राहुल गांधी व्यवहार ठीक करें, नहीं तो दादी इंदिरा गांधी जैसा हाल हो सकता है।
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद X पर सोनिया गांधी की पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
16 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines