अभिषेक मिश्रा, जनकपुर, नेपाल
Vivah Panchami 2024: अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बन चुका है। अब अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर संग एक नया अध्याय 18 नवंबर को जुड़ने जा रहा है। माता सीता के मायके नेपाल स्थित जनकपुरधाम से पहली बार पांच सौ से अधिक जनकपुरवासी तिलक चढ़ाने दामाद के यहां अयोध्या पहुंचेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
नेपाल के जनकपुर धाम निवासी और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने बताया कि 20 साल बाद 16 नवंबर की सुबह 8 बजे जनकपुर धाम से लगभग 500 की संख्या में तिलकहरू (तिलक चढ़ाने के लिए) अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। 6 बस, लगभग 50 चार पहिया वाहन, एक ट्रक और एक रथ पर म्यूजिक सिस्टम लगाए गए हैं। इसके साथ ही और गेरुआ कपड़े पहनकर भगवान राम के ससुराल के लोग दामाद श्रीराम का तिलक लेकर 17 नवंबर को भारत में प्रवेश करेंगे।
कब होगा भगवान राम का विवाह?
18 नवंबर की दोपहर 2 बजे राम मंदिर के प्रांगण में ही तिलकोत्सव का आयोजन होगा। नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, जनकपुर के मेयर मनोज शाह और राम जानकी मंदिर के महंत राम रोशन दास दामाद श्रीराम का तिलक चढ़ाएंगे और 6 दिसंबर को भगवान राम का विवाह होगा।
6 दिसंबर को होगा राम-सीता विवाह
6 दिसंबर को सजधज कर श्रीराम पालकी पर सवार होकर जनकपुर स्थित रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे। ऐसी मान्यता है कि सीता का स्वयंवर इसी स्थान पर हुआ था। यहां पहुंचने के बाद राजाराम की आरती उतारी जाएगी और ससुराल वाले अपने दामाद को फूलों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। इसके पश्चात पालकी को नगर की परिक्रमा करायी जाएगी और फिर राम जानकी मंदिर पहुंचाया जाएगा। जहां बड़े धूमधाम से और रीति रिवाज के साथ राम और सीता का विवाह संपन्न होगा।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नडियाद में किए संतराम मंदिर में दर्शन, पिपलाग में किया पौधारोपण
तिलक में सोने की चेन, चांदी की मटर माला, चांदी का पान और सुपारी खास उपहार
जनकपुरवासी बेटी सीता के तिलक में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए तिलक में भार स्वरूप राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के लिए सर्दी और गर्मी के कपड़े, पीतल और फूल के बर्तन, 11 प्रकार के सीजनल फल, मेवा और नेपाल की प्रमुख मिठाइयां चढ़ाएंगे। वहीं दामाद श्रीराम के लिए सोने की चेन, चांदी की मटर माला, चांदी की सुपारी और पान का पत्ता चढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें : अयोध्या के राम मंदिर में कहां से आया इतना बड़ा खजाना? दानपेटी ने उड़ाए होश
26 को निकलेगी श्रीराम की बरात
26 नवंबर को अयोध्या से पहली बार 500 से अधिक की संख्या में बराती राजा राम के ससुराल के लिए प्रस्थान करेंगे। अयोध्या, आजमगढ़, बिहार के बक्सर, पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बेनीपट्टी, मधवापुर होते हुए बरात 2 दिसंबर को मटियानी नेपाल के बॉर्डर में प्रवेश करेगी। 3 दिसंबर को जनकपुरधाम बरात पहुंचेगी। 4, 5, 6 और 7 तक नेपाल में रहने के पश्चात बराती 8 दिसंबर की सुबह जनकपुरधाम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
31 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines