Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा तमिल में भजन गा रहा है। यात्रियों से भरी ट्रेन में बच्चे को गाना गाते देख अन्य यात्री उसके पास खड़े हो गए और क्लासिकल गाने को सुनकर बच्चे की जमकर तारीफ की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तमिल में भजन गा रहे बच्चे की पहचान चेन्नई के सूर्यनारायणन के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि वह बच्चा अपने परिवार के साथ वाराणसी में काशी तमिल संगमम में शामिल होने आया था। यहां से लौटने के दौरान सूर्यनारायणन ने ट्रेन में गाना शुरू किया। इस दौरान संगीता वारियर नाम की एक महिला ने वीडियो शूट कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
20 दिसंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को 1 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में सूर्यनारायणन ट्रेन में ऊपर के बर्थ पर बैठे दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि सूर्यनारायणन ने तमिल में जो गाना गाया है, उसमें भगवान कार्तिकेय की प्रशंसा की गई है। कार्तिकेय भगवान को तमिलनाडु में भगवान मुरुगन के नाम से जाना जाता है।
सोशल मीडिया यूजर्स बोले- समझ नहीं आया लेकिन अच्छा लगा
वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह बच्चा धन्य है। संगीत और भक्ति को समझने के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आया कि उसने क्या गाया लेकिन यह दिव्य अनुभूति थी। एक यूजर ने लिखा कि इस छोटे लड़के द्वारा खूबसूरती से गाया गया, भगवान उसे आशीर्वाद दे।
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
34 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines