हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: चेन्नई में बीच सड़क पर जलकर खाक हो गई करोड़ों की BMW, जानें क्यों लगी आग?

विज्ञापन
सड़क पर जलती बीएमडब्ल्यू कार।

Viral Video: चेन्नई में क्रोमपेट बस स्टैंड के पास एक बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के चंद मिनटों में कार जलकर खाक हो गई। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि मंगलवार सुबह कार चला रहे पार्थसारथी ने धुआं निकलते देखा। धुंआ देखते ही पार्थसारथी कार से बाहर कूद गए और अपनी जान बचाई। कहा जा रहा है कि पार्थसारथी के निकलने के चंद मिनट बाद कार जलकर खाक हो गई।

घटना के दौरान पार्थसारथी टिंडीवनम की ओर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने क्रोमपेट को पार किया, चेन्नई थेनी राजमार्ग पर अचानक कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि आग शुरू में कार के बोनट के पास लगी और तेजी से फैल गई, जिससे हवा में घना काला धुआं फैल गया।

ये भी पढ़ेंः फिलीपींस की टीम ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड की फुटबॉलर रह गईं दंग, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बीच सड़क पर कार में आग की सूचना के बाद तांबरम फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की घटना के कारण चेन्नई थेनी राजमार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थसारथी बीएमडब्ल्यू कार में ट्रिप्लिकेन से जा रहे थे, जबकि कार के मालिक अरुण बालाजी अपने दोस्त के साथ दूसरी कार में यात्रा कर रहे थे। दोनों कारों को टिंडीवनम पहुंचना था। तांबरम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आग लगने की घटना के पीछे के कारण की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः सरकार में दुर्योधन और दुशासन बैठे हैं, राजेंद्र गुढ़ा बोले- ‘गहलोत या वसुंधरा की मेहरबानी से नहीं जीता’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola