Rishi Sunak Viral Picture: नई दिल्ली में G20 Summit की बैठक संपन्न हो चुकी है। इस दौरान पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर रहीं। बैठक में आधिकारिक तौर पर कई कार्यक्रम तो हुए ही, साथ में कुछ खूबसूरत वाक्ये भी हुए जो अपने आप में ‘याद’ बन गए। इन्हीं में से एक लम्हा था, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात करना। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
भारत ने दुनिया में बनाई धाक
दरअसल, दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन दुनिया भर में धाक दिखाई दे रही है। भारत ने भी इस मौके पूरी तरह से भुनाया है। भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के जरिए अपनी मेहमान नवाजी के साथ-साथ कूटनीति और राजनीति भी दिखाई है। चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब देने के साथ-साथ कई निशाने लगाए हैं। राजघाट पर भी सभी राष्ट्राध्यक्षों की सादगी देखी गई।
यह भी पढ़ेंः ‘मैं मेक इन इंडिया का उदाहरण हूं’, G20 Summit के बाद विश्व बैंक प्रमुख के बयान के क्या हैं मायने?
सादगी को देख मुरीद हुए लोग
लेकिन इन सबके अलावा एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग फोटो में नजर आ रही सादगी को देखकर मुरीद हो गए हैं। दरअसल, सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुर्सी पर बैठीं शेख हसीना से मिलने के लिए ब्रिटेन के भारतीय मूल के लिए पीएम ऋषि सुनक नंगे पैर अपने घुटनों पर दिखाई दिए।
पत्नी के साथ पहुंचे थे अक्षरधाम
बता दें कि दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता के साथ अक्षरधाम मंदिर भी पहुंचे थे। यहां भी वे पूरी तरह से भारतीय परंपराओं का निर्वहन करते दिखाई दिए। मंदिर मंहतों के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई। इस दौरान ब्रिटिश पीएम सुनक की पत्नी अक्षता भारतीय परिधानों में दिखाई दीं।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(https://safeanimalshelter.com)
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, साल के अंत तक 3 दिन खाली
29 mins agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
44 mins agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
58 mins ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
1 hr agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
1 hr ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
8 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
9 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
10 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines