London to Thane Trip in SUV: ब्रिटेन की राजधानी लंदन कई लोगों के लिए सात समंदर पार है। मगर एक ब्रिटिश नागरिक ने 18,300 किलोमीटर का ये सफर अपनी कार से तय करके इतिहास रच दिया है। लंदन से होते हुए 16 देशों के रास्ते ये युवक भारत पहुंचा। इस यात्रा को पूरा करने में कुल 59 दिन का समय लगा है।
मां से मिलने आया बेटा
लंदन में रहने वाले विराजित मुंगाले बेशक एक ब्रिटिश नागरिक हैं। मगर उनकी जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं। भारतीय मूल के विराजित की मां महाराष्ट्र के ठाणे में रहती हैं और वो अपनी मां से मिलने के लिए मीलों दूर से कार ड्राइव करके आए हैं। विराजित ने 20 अप्रैल को लंदन से भारत की यात्रा शुरू की थी। 59 दिनों बाद वो 17 जून को महाराष्ट्र के ठाणे पहुंचे हैं।
16 देशों से होते हुए भारत पहुंचे
वैसे तो विराजित अक्सर मां से मिलने ठाणे आते-जाते रहते हैं। मगर इस बार उन्होंने फ्लाइट की बजाए कार से आने का फैसला किया और 16 देशों को क्रॉस करते हुए वो भारत आ पहुंचे। ब्रिटेन से चलने के बाद उनके रास्ते में फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया, रूस, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, तिब्बत और नेपाल जैसे देश पड़े। आखिर में 59 दिनों बाद कई किलोमीटर का सफर तय करते हुए विराजित भारत पहुंचे।
सिल्क रूट से आया भारत
इस शानदार जर्नी पर बात करते हुए विराजित ने कहा कि मैंने सिल्क रूट के बारे में पढ़ा था। इसलिए मैंने इसी रास्ते से आने का प्लान बनाया। इसी बीच मुझे एक परिवार के बारे में भी पता चला, जिन्होंने खुद की गाड़ी से कई देशों का सफर किया था। मैंने उस परिवार को ईमेल भेजा। मगर मुझे वहां से कोई जवाब नहीं मिला। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और खुद इस ट्रिप का प्लान बना लिया।
यह भी पढ़ें- टीचर ने जड़ा थप्पड़ तो बच्चे ने खाई कसम..66 साल तक नहीं काटे नाखून, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
पत्नी ने दिया साथ
विराजित ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब मैंने इस प्लान की जानकारी अपनी पत्नी के साथ साझा कि तो उसे लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं। मगर बाद में उसने भी मेरा साथ दिया और प्लान को फाइनल रूप देने में मेरी मदद की। विराजित का कहना है कि उन्होंने ये प्लान कई सालों पहले बनाया था। मगर कोरोना महामारी के कारण उनको ये प्लान पोस्टपोन करना पड़ा।
एसयूवी कार से किया सफर
विराजित के अनुसार लंदन से ट्रिप शुरू करने के बाद वो हर रोज 400-600 किलोमीटर कार ड्राइव करते थी। कई बार उन्हें 1000 किलोमीटर तक भी ड्राइविंग करनी पड़ती थी। हालांकि विराजित रात में गाड़ी चलाने से परहेज करते थे। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले मैंने अपनी एसयूवी कार की प्री-मेंटेनेंस करवाई थी। हालांकि पोलैंड पहुंचने पर कार में कुछ समस्या आ गई। हमने उसे ठीक किया और आगे की यात्रा पर निकल गए।
ऑफिस से ली 2 महीने की छुट्टी
विराजित का कहना है कि ब्रिटिश नागरिक होने के कारण उन्हें किसी भी देश में एंट्री करने पर ज्यादा परेशानी नहीं हुई। विराजित एक आईटी कंपनी में जॉब करते हैं और इस यात्रा के लिए उन्होंने 2 महीने की छुट्टी ले रखी थी। विराजित के अनुसार ये जर्नी उनके लिए काफी खास थी। कई देशों में उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं 5,200 मीटर की ऊंचाई वाले रास्तों पर उन्हें बर्फबारी भी देखने को मिली।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines