मणिपुर के उखरूल जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. रविवार रात अचानक हालात बिगड़ गए, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. हिंसा की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया है और शांति बनाए रखने के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं. जानकारी के मुताबिक, उखरूल जिले के कुछ इलाकों में दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया. पहले कहासुनी हुई और फिर ये विवाद हिंसा में बदल गया.
ये भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त अभियान, युद्ध में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री बरामद
आग के हवाले हुए कई घर
उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है. कुछ घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए. दहशत की वजह से कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हो गए. हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाए. जिले में धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया है. पुलिस और सुरक्षा बलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में ना ले. अगर किसी को कोई समस्या है तो वो प्रशासन या पुलिस से संपर्क करे. अफवाहों पर ध्यान ना देने की भी अपील की गई है.
हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी
मणिपुर पिछले काफी समय से हिंसा और तनाव के दौर से गुजर रहा है. उखरूल में हुई इस ताजा घटना ने एक बार फिर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और स्थिति को जल्द ही पूरी तरह कंट्रोल में ले लिया जाएगा. फिलहाल उखरूल जिले में शांति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं. प्रशासन, पुलिस और स्थानीय नेताओं के स्तर पर बातचीत भी की जा रही है, ताकि दोबारा हिंसा ना हो और आम लोगों का जीवन सामान्य हो सके.
ये भी पढ़ें: मणिपुर में कुकी पत्नी से मिलने गए मैतेई पति की कैमरे पर हत्या, हाथ जोड़कर मांगता रहा जिंदगी की भीख
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
3 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
4 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
5 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
8 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
11 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
11 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines