हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

डिस्क्वालिफाई होने की खबर मिलते ही विनेश फोगाट बेहोश, जानें ताजा अपडेट

Vinesh Phogat Fainted: पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य हुई विनेश फोगाट की तबियत अचानक खराब हो गई। उसके बाद उन्हें पेरिस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Fainted: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद अचानक पहलवान विनेश फोगाट बेहोश हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार विनेश को ड‍िहाइड्रेशन के कारण हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें IV फ्लूइड देने की सिफारिश की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनेश फोगाट ने इतनी ज्यादा मेहनत की थी कि उनमें पानी की कमी हो गई। वह अपना 100 ग्राम वजन कम करना चाहती थीं ताकि देश के लिए गोल्ड लाने की उम्मीदें जिंदा रखी जा सके। ऐसे में उन्होंने अपनी सेहत की परवाह भी नहीं की।

ये भी पढ़ेंः विनेश फोगाट ने बिना सोए रातभर बहाया पसीना, बेहोश हुईं…हुआ ऐसा हाल, तस्वीरें तोड़ देंगी दिल

रातभर जागीं, खून निकाला

जानकारों की मानें तो विनेश फोगाट ने फाइनल मुकाबले से पहले रातभर आराम नहीं किया। वो रातभर जागीं और अपना वजन कम करने की कोशिश की। स्टार स्पोर्ट्स की मानें तो उन्होंने रातभर साइकिल चलाई और स्किपिंग की। उन्होंने अपने बाल और नाखून तक काट डाले। इससे भी बात नहीं बनी तो आखिर में खिलाड़ी ने अपना खून तक निकाला लेकिन इसके बावजूद 50 किलो 150 ग्राम तक नहीं पहुंच पाईं।

ये भी पढ़ेंः ‘बृजभूषण ने षड्यंत्र किया होगा…’ विनेश के अयोग्य होने पर क्या बोले महावीर फोगाट?

पीएम मोदी हुए एक्टिव

विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने के बाद पीएम मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की। पीएम ने पीटी उषा से विनेश के मुद्दे पर जानकारी ली साथ ही उन्होंने भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। पीएम ने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो इस अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें