54th Vijay Diwas : 16 दिसंबर 1971… यह महज एक तारीख नहीं है। यह भारतीय सेना की बहादुरी, पराक्रम और शौर्य की याद दिलाने वाली तारीख है। इसी तारीख को भारत ने पाकिस्तान को जंग में धूल चटाई थी और एक नए देश के रूप में बांग्लादेश की नींव रखी थी जिसे पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।
इसीलिए 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने आज के ही दिन भारतीय सैनिकों के आगे घुटने टेकते हुए आत्मसमर्पण कर दिया था। उल्लेखनीय है कि 13 दिन चली इस जंग के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान की पूरी टैंक रेजिमेंट नेस्तनाबूत कर दी थी।
इसी जंग ने दिया था बांग्लादेश को जन्म
इस युद्ध की शुरुआत तीन दिसंबर को हुई थी और 16 दिसंबर को पाक सेना ने ढाका में भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने में भारत ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हुआ था। पाक को हर मोर्चे पर भारत से हार का सामना करना पड़ा था।
जीत से मजबूत हुई थी भारत की स्थिति
इस युद्ध के दौरान भारतीय सेना का नेतृत्व सैम मानेकशॉ कर रहे थे। उन्होंने इस जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 1971 की इस जीत ने क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत किया था और भारतीय सेना के इतिहास में एक ऐसा नया चैप्टर जोड़ दिया था जिस पर भारत का हर निवासी गर्व करता है और जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
51 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines