Passenger Stuck In Plane Washroom Video Viral: सांसें हलक में अटकीं थी। एक बार लगा कि दम ही घुट जाएगा। सफोकेशन होने लगी थी कि दरवाजे के नीचे से नोट आया- घबराओ मत, कुछ नहीं होगा। दरवाजा खुल नहीं रहा है। इंजीनियर को बुलाया है, इतना आप कोमोड पर आराम से बैठ जाइए और मोबाइल पर सर्फिंग कीजिए या मेडिटेशन कर लीजिए। परिवार को लोग भी बाहर से बात करते रहे, लेकिन मेरा दिल अंदर से बहुत घबरा रहा था।
अंदर का वीडियो बनाकर क्रू मेंबर्स को भेजा
दिल का यह हाल बयां किया उस शख्स ने, जिसने स्पाइस जेट के जहाज के वॉशरूम में हजारों फीट की ऊंचाई पर 24 इंच की चौड़ाई वाले वॉशरूम में करीब 100 मिनट बिताए। इसमें वह लॉक हो गया था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह लॉक खोलने के लिए स्ट्रगल करता दिखता है, लेकिन लॉक खुल नहीं पाता। यह वीडियो उसने खुद बनाया और परिवार के साथ-साथ क्रू मेंबर्स को भेजा। परेशानी उठाने की वजह से कंपनी अब पैसेंजर को रिफंड करेगी।
इंजीनियर ने दरवाजा खोला तब बाहर आया
करीब 2 घंटे पैसेंजर ने वॉशरूम में कोमोड पर बैठकर सफर किया। आखिर में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने पर जब इंजीनियर द्वारा दरवाजा खोला गया तो उसकी सांस में सांस आई। घटना मंगलवार 16 जनवरी की है। मुंबई से बेंगलुरु की फ्लाइट ने स्पाइस जेट के बोइंग 737-8 विमान में उड़ान भरी थी। वीडियो में पैसेंजर कभी वॉशरूम के आइने में वीडियो बनाता नजर आता है तो कभी दरवाजा खोलने की कोशिश करता। उसने कुछ समय कोमोड पर बैठकर भी बिताए।
क्रू मेंबर्स ने परेशानी के लिए खेद जताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब तक पैसेंजर को वॉशरूम से नहीं निकाला गया, क्रू मेंबर्स और उसके परिजन उसे हिम्मत देते रहे। जब वह बाहर आया तो क्रू मेंबर्स ने हाथ जोड़कर असुविधा के लिए खेद जताया। इस दौरान स्पाइस जेट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पैसेंजर का मेडिकल चेकअप भी मौके पर कराया गया। इसके बाद ही उसे परिवार के साथ जाने दिया गया। हालांकि पैसेंजर ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की, लेकिन कंपनी की ओर से उसे रिफंड दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
30 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
58 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines